ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / मुकेश सहनी की 'संकल्प यात्रा' समस्तीपुर पहुंची, लोगों ने संकल्प लेकर VIP को...

मुकेश सहनी की 'संकल्प यात्रा' समस्तीपुर पहुंची, लोगों ने संकल्प लेकर VIP को दिया समर्थन

01-Aug-2023 04:50 PM

By First Bihar

SAMASTIPUR: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी इन दिनों अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा पर निकले हैं। इस यात्रा के दौरान वे मंगलवार को समस्तीपुर जिला पहुंचे। यहां उनकी यात्रा ताजपुर के मोडेस्टी स्कूल से शुरू हुई। मंगलवार को यात्रा की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि निषाद ने पहले भी अपनी ताकत दिखाई है, अब ये आने वाली पीढ़ी के सुखद भविष्य के लिए हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प भी ले रहे हैं। 


इस दौरान मुकेश सहनी ने बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को हाथ में गंगाजल देकर पार्टी वीआईपी को साथ देने और निषादों को आरक्षण दिलाने के लिए संकल्प करवाया।  यहां से रवाना होने के बाद लोगों का हुजूम संकल्प यात्रा में साथ आगे बढ़ा। इसके बाद यह यात्रा चंदौली, मोरवा, बरूना पुल, रायपुर, खेतापुर, जटाडीह चौक, शिवमन्दिर पांड होते हुए  मछली बाजार, दलसिंहसराय पहुंचा। इस दौरान कई स्थानों पर बड़ी संख्या में युवा मोटरसाइकिल पर सवार होकर ' सन ऑफ मल्लाह ' के रूप चर्चित श्री सहनी की आगवानी की।


मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पिछले कई चुनावों में निषाद के बेटों ने अपनी ताकत का एहसास करा दिया है अब गंगाजल हाथ में लेने के बाद उन दलों को इसका भी एहसास हो गया है कि निषादों का वोट अब बिकेगा नहीं। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अब संघर्ष के साथ निर्णय लेने का भी समय आ गया। आज समय आ गया है कि दोस्तों के साथ अगर कृष्ण - सुदामा की तरह दोस्ती निभाई जाए तो दुश्मनों के ईंट का जवाब पत्थर से भी  दिया जाए। उन्होंने कहा कि जो हमारी बात नहीं सुनेगा उसकी बात हम भी नहीं सुनेंगे। उन्होंने निषाद आरक्षण के लिए अंतिम दम तक संघर्ष करने का वादा करते हुए कहा कि मेरी इच्छा सिर्फ बस इतना है कि गरीब और निषाद का बेटा भी सिर उठाकर जिंदगी जिए।