बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
27-Jul-2024 07:08 PM
By First Bihar
DARBHANGA: राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव शनिवार को वीआईपी प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के दरभंगा के बिरौल स्थित आवास पर पहुंचे और उनके पिता जीतन सहनी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
लालू प्रसाद पटना से सीधे बिरौल पहुंचे और मुकेश सहनी के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत जीतन सहनी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और कहा कि इस दुख को घड़ी में राजद परिवार वीआईपी प्रमुख के साथ खड़ा है।
उन्होंने कहा कि भगवान मृतात्मा को शांति दें और अपने श्रीचरणों में स्थान दें। राजद नेता ने आगे कहा कि जीतन सहनी की हत्या की गई। यह जघन्य अपराध है। उन्होंने दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिए जाने की भी बात कही। ऐसे लोगों को कठोर सजा मिलनी चाहिए। लालू यादव के साथ राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, श्याम रजक और समीर महासेठ भी मौजूद थे।



