ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / मुकेश सहनी का विवादित बयान, कहा-बिहार में MP,MLA,MLC, राज्यसभा का टिकट बिकता है,...

मुकेश सहनी का विवादित बयान, कहा-बिहार में MP,MLA,MLC, राज्यसभा का टिकट बिकता है, आधा दर्जन BJP नेताओं को सबक सिखाने की भी कही बात

22-May-2022 08:22 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में विकासशील इंसान पार्टी यानि वीआईपी के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर वीआईपी के सुप्रीमो व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने लोगों को संबोधित किया। पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर मुकेश सहनी ने कहा कि यह कौन नहीं जानता कि बिहार में एमपी,एमएलए ,एमएलसी,राज्यसभा की सीटें पैसे पर बिकती है। 


जो खुद कैबिनेट मंत्री जैसे संवैधानिक पद पर रह चुके हैं उनके द्वारा इस तरह का बयान दिया जाना राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। मुकेश सहनी ने अपने राजनीतिक जीवन के उतार चढ़ाव पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से बिहार में टिकट बिकता है। मैंने जितना पैसा खर्च किया है अगर चाहता तो मैं और मेरी आने वाली पीढ़ी भी पैसे के दम पर सांसद, विधायक बनती रहती लेकिन हमने अपने निषाद समाज को सम्मान दिलाने के लिए संघर्ष का रास्ता चुना है।


वही बीजेपी से नाराज चल रहे मुकेश सहनी ने इस दौरान आधा दर्जन बीजेपी के नेताओं को टारगेट में लेते हुए उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में सबक सिखाने की बात कही। कहा कि अभी से ही उनके इलाके में नाकेबंदी शुरू कर दी गयी है। रविवार को समस्तीपुर के उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में अपनी पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए मुकेश सहनी ने यह खुलासा किया है कि उनके पार्टी को तोड़ने और उन्हें मंत्री पद से हटवाने में जिन छह बीजेपी नेताओं ने साजिश की है उनको मैं एक-एक कर सबक सिखाने का काम करने जा रहा हूं। 


बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि पहले बेतिया से हमने शुरुआत कर दी है और आज उजियारपुर में अपने समाज को एकजुट कर और संगठन को मजबूत बनाकर 2024 के लोकसभा चुनाव में यहां के नेता को भी सबक सिखाने का काम करूंगा। इस अवसर पर मुकेश सहनी ने एनडीए के साथ साथ आरजेडी को भी निशाने पर लिया और कहा कि मुझे सभी ने धोखा दिया है। आज तेजस्वी यादव को भी अपने किए पर अफसोस हो रहा है। राजद के कई लोग अब उनके सम्पर्क में हैं और पिछले फैसले में सुधार की बात भी की जा रही है।