ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला

Home / news / मुकेश सहनी ने उठाया अपनी सुरक्षा का मुद्दा : सरकार और जिला प्रशासन...

मुकेश सहनी ने उठाया अपनी सुरक्षा का मुद्दा : सरकार और जिला प्रशासन पर लगाए कई आरोप

18-May-2024 12:29 PM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव के बीच पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सहनी ने कहा कि बिहार सरकार और जिला प्रशासन उनकी सुरक्षा पर ध्यान नहीं दे रही है। जिसके कारण चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार सरकार का जिला प्रशासन उनकी सुरक्षा पर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान शुक्रवार को हमारे हेलिकॉप्टर के सामने बहुत से लोग आग गए। हम लोगों को लैंडिंग का परमिशन दिया गया लेकिन वहां सुरक्षाकर्मी नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमें कई तरीके से परेशान किया जा रहा है। सरकार को देखना चाहिए कि सुरक्षा किस तरीके से दी जानी चाहिए। 


वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मनमानी से बच्चों और शिक्षकों को हो रहे परेशानी पर मुकेश सहनी ने कहा कि हाल के दिनों में सरकार और अधिकारी की तरफ से जान-बूझकर बहुत कुछ ऐसा किया गया है जिसके कारण सरकारी शिक्षक भारी तनाव में हैं। शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने की जरुरत है।


उन्होंने कहा कि कुछ जगह शिक्षकों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए। जो भी हो, बच्चों के भविष्य को देखते हुए सरकार को सही निर्णय लेना चाहिए और किसी भी राजनीतिक दल को इसपर राजनीति नहीं करनी चाहिए।