ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..

MSP Hike For Rabi Crops: देश के करोड़ों किसानों को दिवाली गिफ्ट, मोदी सरकार ने इन फसलों की MSP में किया इजाफा

MSP Hike For Rabi Crops: देश के करोड़ों किसानों को दिवाली गिफ्ट, मोदी सरकार ने इन फसलों की MSP में किया इजाफा

16-Oct-2024 04:05 PM

By First Bihar

DELHI: दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने देश के करोड़ों किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने रबी की 6 फसलों के लिए नए न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी का एलान कर दिया है। सरकार ने गेहूं, चना, मसूर, सरसो, जौ और सनफ्लावर सीड्स के लिए एमएसपी की घोषणा की है। इसके लिए सरकार 87657 करोड़ रुपए खर्च करेगी।


कैबिनेट की मंजूरी के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि अब गेहूं की एमएसपी 150 रुपए बढ़ा दी गई है और अब गेहूं की नई दर 2425 रुपए प्रति क्विंटल होगी। वहीं सरसों की एमएसपी तीन सौ रुपए बढ़ाई गई है। अब सरसों की नई दर 5950 रुपए प्रति क्विंटल होगी। 


वहीं जौ की एमएसपी दर 130 रुपए बढ़ाई गई है, जिसके बाद इसकी प्रति क्विंटल कीमत 1980 रुपए होगी। उन्होंने बताया कि इसी तरह देसी चना की एमएसपी में 210 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अब देसी चना की नई दर 5650 रुपए प्रति क्विंटल होगी। वहीं मसूल की दर 275 रुपए बढ़ाई गई है। अब मसूर 6700 रुपए प्रति क्विंटल होगी।


उन्होंने बताया कि सनफ्लार सीड्स की एमएसपी दर में 140 रुपए बढ़ोतरी की गई है। बढ़ोतरी के बाद अब इसकी नई दर 5940 रुपए प्रति क्विंटल होगी। केंद्र सरकार के इस फैसले को देश के करोड़ों किसानों के लिए दिवासी गिफ्ट के तौर पर देखा जा रहा है।