ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / मृत डॉक्टर के तबादले पर बोले मंत्री मंगल पांडे, ट्रांसफर की प्रक्रिया में...

मृत डॉक्टर के तबादले पर बोले मंत्री मंगल पांडे, ट्रांसफर की प्रक्रिया में शामिल अधिकारी को शो कॉज किया गया

09-Mar-2021 11:44 AM

PATNA : स्वास्थ विभाग की तरफ से मृत डॉक्टर का तबादला किए जाने के मामले में आज बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ है. विधानसभा में शून्यकाल की कार्यवाही शुरू होने के पहले विपक्षी सदस्यों ने इस मामले पर हंगामा किया है. उधर विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में यह मामला उठा और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है.

स्वास्थ मंत्री मंगल पांडे ने विधान परिषद में कहा है कि तबादले की प्रक्रिया विभाग में बहुत लंबी होती है. लेकिन इसके बावजूद इस मामले की जानकारी होते ही ट्रांसफर की प्रक्रिया में शामिल जिम्मेदार अधिकारी को सौंपा नोटिस जारी किया गया है और उनके जवाब का इंतजार किया जा रहा है.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह जो मामला है वह गंभीर है. उन्होंने कहा कि लेकिन मैं बता दूं कि सिविल सर्जन की जो प्रक्रिया  है वो लंबी होती है. जब सिविल सर्जन की पदस्थापना की संचिका बनती है उसे बनने में 20 दिन से लेकर 1 माह तक का समय लगता है. इसलिए इसकी प्रकिया पहले ही शुरू हो गई थी. हालांकि कल जैसे ही अधिसूचना जारी हुई उसके बाद पता चाल की शेखपुरा में जिनका पदस्थापन किया गया है उनकी मृत्यु हो गई है. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां दूसरे सिविल सर्जन की नियुक्ती कर दी गई है. वहीं इस मामले में दोषी अधिकारियों को शो कॉज जारी किया गया है. इसकी जांच कराई जा रही है और जो भी इस में दोषी पाए जाएंगे उनपर कार्रवाई की जाएगी.