पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
18-Jan-2020 09:57 PM
By Awnish
MOTIHARI: आंगनबाड़ी सेविकाओं में दो अधिकारियों के आदेश को लेकर कंफ्यूजन हो गया है कि आखिर वह किस अधिकारी का आदेश माने. मोतिहारी में एक अधिकारी ने मानव श्रृंखला तो दूसरे ने दूसरे कार्यक्रम में एक ही दिन शामिल होने का आदेश जारी कर दिया है.

अब आंगनबाड़ी सेविका निदेशक का आदेश माने या डीपीओ का आदेश माने. आईसीडीएस निदेशक ने फरमान पोषण विशेष दिवस मनाने का जारी किया है. वही, जिला डीपीओ आईसीडीएस लाभार्थियों के साथ मानव श्रृंखला में भाग लेने का निर्देश दे दिया है. सेविकाओं में कंफ्यूजन बना हुआ है कि किस आदेश का पालन करें और किसका नहीं.

मानव श्रृंखला को लेकर प्रेशर में अधिकारी
19 जनवरी को होने वाले मानव श्रृंखला को लेकर पूरे बिहार के अधिकारी तैयारियों को लेकर प्रेशर में हैं. इस प्रेशर के कारण ही इस तरह की गलती हो रही है. क्योंकि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को टारगेट दिया गया है. अधिकारी भी किसी भी चूक होने को लेकर दिन रात इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं. अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने के लिए अपील कर रहे हैं. वही, सीएम नीतीश कुमार भी जल जीवन यात्रा के दौरान हर सभा में लोगों से इस मानव श्रृंखला में शामिल होने की अपील पहले ही कर चुके हैं. जबकि विपक्ष इसका विरोध कर रहा है.