ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / भारत-नेपाल के बीच दोस्ती का नया अध्याय, मोतिहारी और अमलेखगंज के बीच तेल...

भारत-नेपाल के बीच दोस्ती का नया अध्याय, मोतिहारी और अमलेखगंज के बीच तेल पाइपलाइन का उद्घाटन

10-Sep-2019 12:39 PM

By 13

DESK: भारत और नेपाल के बीच दोस्ती का नया अध्याय जुड़ गया है. भारत-नेपाल के बीच तेल पाइपलाइल का उद्घाटन किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने इसका उद्घाटन किया है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस परियोजना की शुरुआत की है. इस पाइपलाइन से बिहार को बड़ा फायदा होगा. इसके तहत मोतिहारी और अमलेखगंज के बीच पाइपलाइन का उद्घाटन किया गया है. ये पाइपलाइन 69 किलोमीटर लंबी है. 440 करोड़ रुपये की लागत से इस पाइपलाइन का निर्माण किया गया है. उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने पड़ोसी देश की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. पीएम ने कहा कि इस साझेदारी से आपसी रिश्ते मजबूत होंगे और हम अपनी भागीदारी को बढ़ाएंगे. बेगूसराय जिले में बरौनी रिफाइनरी से दक्षिण पूर्व नेपाल के अमलेखगंज तक जाने वाले पाइपलाइन से ईंधन का ट्रांसपोर्ट किया जाएगा. नेपाल ऑयल कार्पोरेशन (NOC) के प्रवक्‍ता बिरेंद्र गोइत के अनुसार, 69 किमी लंबे पाइपलाइन के आ जाने से भारत से नेपाल के बीच ईंधन के ट्रांसपोर्ट पर खर्च में काफी कमी आएगी. आपको बता दें कि अमलेखगंज पूर्वी चंपारण जिले के रक्‍सौल सीमा पर स्‍थित है. अमलेखगंज ईंधन डिपो की भंडारण क्षमता 16,000 किलोलीटर पेट्रोलियम उत्‍पादों की हो जाएगी.