Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
25-Feb-2024 03:27 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में आपराधिक और असामाजिक लोगों का खौफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन इस तरह कोई खबर निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके बिहटा से निकल कर समाने आ रहा है। जहां असामाजिक तत्वों ने एक दूकान में आग लगा दी है। इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर बाजार में बीते देर रात एक मोटर गैरेज दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद एक-एक कर कई फोर व्हीलर और टू व्हीलर गाड़ियां जलकर राख हो गईं। तो वहीं दुकान में रखे लाखों रुपए की मोटर पार्ट्स और मोबिल भी पूरी तरह से जल गई। इस घटना में पीड़ित को 20 लाख से ऊपर का नुकसान हुआ है।
वहीं, घटना को लेकर गैरेज मालिक मनोज विश्वकर्मा ने बताया कि वह रात में गैरेज बंद कर घर गये हुए थे। देर रात लोगों ने दुकान में आग लगने की जानकारी दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक गैरेज में पूरी तरह से आग लग चुकी थी। यह दुकान मालिक ने तुरंत ही पुलिस और दमकल की टीम को बुलाया और फिर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
उधर, दुकान मालिक ने जान बूझकर आग लगाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी में दो लोगों को दुकान की तरफ आते हुए देखा गया है। इधर घटना को लेकर थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि आग कैसे लगी है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है. दुकान की मालिक की तरफ से लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।