ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान

Home / news / Bihar Teacher News: पौने 2 लाख से ज्यादा आये तबादले के आवेदन, टीचर...

Bihar Teacher News: पौने 2 लाख से ज्यादा आये तबादले के आवेदन, टीचर ने इन बातों को बनाया अपना मुख्य आधार

16-Dec-2024 09:05 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में शिक्षकों के लिए इन दिनों ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर ऑनलाइन आवेदन किए जाने का काम जारी है। ऐसे में अब पौने दो लाख से अधिक शिक्षकों ने अपने तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। शिक्षा विभाग को उम्मीद थी कि अधिकतम एक लाख तक आवेदन आएंगे, पर यह संख्या काफी अधिक हो गई। 


विभाग ने कहा था कि विशेष समस्या के कारण जो शिक्षक अपना तबादला चाहते हैं, वो आवेदन करेंगे। इसके लिए सात तरह की समस्याएं भी विभाग के द्वारा चिह्नित की गयी थीं। इनमें असाध्य रोग, गंभीर बीमारी, दिव्यांगता, विधवा एवं परित्यक्ता, पति-पत्नी का पदस्थापन, पदस्थान से ऐच्छिक स्थान की लंबी दूरी आदि तय किये गये हैं।


ऐसे में पौने दो लाख में करीब डेढ़ लाख शिक्षकों ने लंबी दूरी की समस्या के कारण आवेदन किया है। इस तरह देखें तो 85 प्रतिशत आवेदन लंबी दूरी में पदस्थापन के कारण ही आये हैं। अर्थात ये सभी शिक्षक जहां पर पदस्थापन चाहते हैं, वहां से वर्तमान पदस्थापन स्थल दूरी पर है। इसके बाद दूसरी सबसे अधिक संख्या उन शिक्षकों की है, जो पति-पत्नी के पदस्थापन के आधार पर तबादला चाहते हैं। शिक्षा विभाग ने जनवरी के प्रथम सप्ताह तक शिक्षकों के तबादले कर देने का लक्ष्य रखा है। विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने इसी महीने दिसंबर मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी थी।


गौरतलब हो कि शिक्षा विभाग ताबदले के लिए आये ऑनलाइन आवेदनों की जांच अब शुरू करेगा। इसमें यह देखा जाएगा कि कितने शिक्षक किस जिले के पंचायत, नगर निकायों के लिए आवेदन किया है। कितने शिक्षक हैं जो जिले के अंदर ही तबादला चाहते हैं। कितने दूसरे जिले में जाना चाहते हैं। इसके बाद शिक्षकों के द्वारा बताये गये विकल्प के आधार पर यथासंभव उन्हें स्थानांतरित करेगा।