ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
21-Jan-2023 02:13 PM
By DEEPAK RAJ
WEST CHAMPARAN : देश भर के सभी श्रद्धालु आज साल 2023 की पहली माघ अमावस्या के शुभ अवसर पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। बता दें कि, इस अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। शनिवार को पड़ने के कारण इसे शनिचरी अमावस्या भी कहा जा रहा है। ये अमावस्या कई मायनों में वेहद खास है, जो लोग अपने नई शुभ कार्यो की शुरूआत करन चाहते है, वे सभी वेझिझक माघी अमावस्या में कर सकते हैं।
दरअसल, इस पावन अवसर पर अहले सुबह से ही त्रिवेणी संगम तट के गंडक नदी के दोनों किनारों पर आस्था की डुबकी लगाने वालों का तांता लगा हुआ है। सभी श्रद्धालुओं ने स्नान के उपरांत दान पुण्य कर मंदिरों में पूजा अर्चना कर सब मंगल होने की कामना की है। इस शुभ अवसर पर एक बड़े से मेलें का भी आयोजन किया गया है। यह मेला खास करके बच्चो को काफी आकर्षित कर रहा है। मेले का मुख्य आकर्षण का केन्द्र टावर झूला,बच्चों का झूला,ब्रेक डांस, मौत का कुआं ड्रैगन,सहित दैनिक उपयोग की वस्तु,श्रृंगार प्रसाधन,हरेक माल की दुकानें रही हैं।
इधर. मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के सुरक्षा को लेकर प्रत्येक घाटों पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सक्रिय पुलिस व एसएसबी जवान बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद होने के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं नारायणी नदी में अधिक पानी होने के कारण गोताखोरों को भी घाट किनारें ड्यूटी दी गई है। साथ ही जहां गहरे पानी होने का अनुमान है उसके पूर्व लाल निशान का झंडा लगाया है। ताकि कोई श्रद्धालु गहरे पानी की और नहीं जाए।