बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर पटना में बच्ची के साथ गंदा काम: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा अगर आपके पास भी है आयुष्मान कार्ड, तो जान लें ये जरूरी बात…शहर के किस अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज, ऐसे करें तुरंत चेक बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस
10-Oct-2022 11:57 AM
PATNA : बिहार के दो विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव को लेकर पुलिस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पटना के मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर आगामी 3 नवंबर को वोटिंग होनी है। मोकामा विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों के निर्देश पर पटना के आठ पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। आठ पुलिस पदाधिकारियों में थानाध्यक्ष समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं। एसएसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल योगदान करने का निर्देश दिया है।
आदेश के मुताबिक, घोसवरी थानाध्यक्ष संजीव मैआर को नवीन पुलिस केंद्र,पटना, भदौर थानाध्यक्ष निवास कुमार को नवीन पुलिस केंद्र,पटना, पंचमहला ओपी अध्यक्ष नीरज कुमार को नवीन पुलिस केंद्र,पटना, मरांची थानाध्यक्ष अनिल कुमार को नवीन पुलिस केंद्र, पटना, बाढ़ थाने में तैनात जेएसआई अनिरुद्ध कुमार को घोसवरी का थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि एनटीपीसी में तैनात जेएसआई रामानुज को भदौर का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं खुशरूपुर के जेएसआई संजय कुमार सिंह को पंचमहला ओपी का अध्यक्ष और एसएसपी कार्यालय के विधि कोषांग में तैनात साकेत कुमार को मरांची का थानाध्यक्ष बनाया गया है। ये सभी पुलिस अधिकारी दो साल से अधिक समय से एक ही जगह तैनात थे। चुनाव आयोग द्वारा लागू आदर्श आचार संहिता के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए इन सभी का तबादला किया गया है।
