ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप

Home / news / BIHAR NEWS : मोकामा-बख्तियारपुर फॉरलेन दो BPSC टीचर की दर्दनाक मौत, धनतेरस के...

BIHAR NEWS : मोकामा-बख्तियारपुर फॉरलेन दो BPSC टीचर की दर्दनाक मौत, धनतेरस के दिन परिवार में मातम का माहौल

29-Oct-2024 12:33 PM

By First Bihar

MOKAMA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर हर दिन कहीं से कहीं सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मोकामा-बख्तियारपुर बायपास  से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क दुर्घटना में दो टीचर की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जूट गई है। 


जानकारी के अनुसार मोकामा-बख्तियारपुर फॉरलेन पर दो वाहनों की टक्कर में दो शिक्षकों की दर्दनाक मौत हो गयी। यह हादसा मोर गांव के पास हुआ।हादसे में दोनों शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गयी। यह दोनों शिक्षक बाइक से गवासा शेखपुरा मध्य विद्यालय जा रहे थे। तभी तेज गति से झारखंड से पटना जा रहे इनोवा गाड़ी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।


वहीं, हादसे में बाइक सवार टीचर कि पहचान  मोर निवासी राजेश कुमार (पिता - स्वर्गीय नारायण सिंह )की  मौत हो गई। यह अपने पीछे इनके तीन लड़कियां और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। इसके अलावा बरहपुर के देवनंदन यादव की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर मोकामा और घोसवरी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए हैं। इस हादसे के बाद मोर और बरहपुर गांव मातम में डूब गया है। 


बता दें कि एनएच और आरसीडी सड़कों पर आए दिन दुर्घटना की खबर सामने आती हैं। लोग इन एनएच और आरसीडी सड़कों किलिंग जोन कहने लगे हैं।  सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं एनएच और आरसीडी की सड़कों पर ही हो रही हैं। पुलिस मुख्यालय ने जो रिपोर्ट परिवहन विभाग को भेजा है। उसके मुताबिक कुल दुर्घटनाओं के 86 फीसदी घटनाएं एनएच पर हुई। इनमें से 45 फीसदी दुर्घटनाएं स्टेट हाईवे पर हुई। वर्ष 2023 में कुल 2,142 दुर्घटनाएं बिहार से गुजरने वाली 6 एनएच पर हुई. इसमें 1,734 घायलों की मौत हो गई। सबसे अधिक 539 दुर्घटनाएं एनएच-31 पर हुई. इसमें 431 लोगों की मौत हुई।