ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / मोकामा में संकल्प यात्रा में गरजे मुकेश सहनी, बोले- निषादों को आरक्षण नहीं...

मोकामा में संकल्प यात्रा में गरजे मुकेश सहनी, बोले- निषादों को आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं

26-Jul-2023 08:03 PM

By First Bihar

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बुधवार को निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के दौरान मोकामा पहुंचे। दीदारगंज से शुरू हुई संकल्प यात्रा का जगह जगह लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया। सहनी की यात्रा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। 


दीदारगंज से शुरू हुई इस यात्रा का बांसताल, सबलपुर, गुलामहिया चक, फतेगंजपुर, सतिचौड़ा, महारानी चौक, फुलवाडिया बिंद टोली, मोसिमपुर, ग्यासपुर चौक, लक्खीपुर, चंपापुर में लोगों ने जोरदार स्वागत किया गया। पुरुष, महिला सहित बड़ी संख्या में युवा चिलचिलाती धूप में सहनी का इंतजार करते दिखे। जैसे ही मुकेश सहनी पहुंचे उनका जोरदार स्वागत किया गया। महिलाओं ने सहनी के स्वागत में गीत गाए, जिसपर सहनी ने भी ताली बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।


इस मौके पर मुकेश सहनी ने गंगा जल हाथ में रखकर अपने आराध्य और पूर्वजों को साक्षी मानकर बच्चों को पढ़ाने और निषाद आरक्षण के लिए संघर्ष करने तथा अपनी पार्टी वीआईपी को मजबूत करने का संकल्प दिलवाया। सहनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि निषाद आरक्षण नहीं तो गठबंधन भी नही होगा। उन्होंने कहा कि समझौता होगा तो अपनी शर्तों पर होगा। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि देश में एक संविधान है, एक पीएम है, एक गृह मंत्री हैं तो फिर निषादों को ने राज्यों में आरक्षण मिल रहा है तो बिहार, यूपी और झारखंड में क्यों नहीं। 


उन्होंने साफ लहजे में चुनौती देते हुए कहा कि हमलोग मछली मारने वाले हैं लेकिन यह भी उतना ही सत्य है कि भगवान श्रीराम को भी हमने ही गंगा पार कराया। उन्होंने लोगों में जोश भरते हुए कहा कि जब एक निषाद का बेटा बिहार से निकलकर मुंबई में अपने संघर्ष की बदौलत झंडा गाड़ सकता है तो बिहार में अगर हमलोग एक जुट हो जाएं तो किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है।