ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

बाहुबली विधायक अनंत सिंह का बयान कोर्ट में होगा दर्ज, एके-47 बरामदगी का मामला

17-Nov-2021 08:53 AM

पटना : मोकामा से आरजेडी के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का बयान कोर्ट में दर्ज होगा. अनंत सिंह के खिलाफ एके-47 बरामदगी मामले में जो केस दर्ज हुआ है. उस मामले में अब उनका बयान कोर्ट के अंदर दर्ज कराया जाएगा. कोर्ट ने इसके लिए 18 नवंबर की तारीख भी तय कर दी है. 


आपको बता दें कि अभी अनंत सिंह की तबियत थोड़ी ख़राब चल रही है. उनके बयान के लिए पूर्व की तारीख निश्चित थी. लेकिन मामले का एक सहअभियुक्त सुनील राम कोर्ट में सदेह उपस्थित नहीं हुआ था. इसलिए कोर्ट ने अब इसके लिए 18 नवंबर यानी कल की तारीख निश्चित की है.


आपको बता दें कि 16 अगस्त 2019 को अनंत सिंह के बाढ़ के नदमा स्थित घर पर छापेमारी के दौरान एक AK-47, दो हैंड ग्रेनेड और 26 कारतूस बरामद किए गए थे. अनंत सिंह के बाढ़ स्थित घर से AK-47 प्लास्टिक के साथ कार्बन से पैक थी, ताकि शिफ्ट करने के दौरान अगर वाहन की जांच हो तो पुलिस और मेटल डिटेक्टर की पकड़ में न आए. घर के खपरैल कमरे में संदूक के पीछे AK-47 रखी थी. वहीं बगल के झोपड़ीनुमा रूम में हैंड ग्रेनेड और कारतूस मिले थे. इस मकान में विधायक नहीं, केयरटेकर रहता था.