चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज देश में गैस की किल्लत के बीच बड़ी वारदात, 524 सिलेंडरों से भरा ट्रक ले भागे चोर, पुलिस भी हैरान
28-Nov-2023 02:23 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अगले सत्र 2024 से स्कूलों में रक्षाबंधन, मकर सक्रांति की छुट्टियां नहीं मिलेंगी। तीज, जिउतिया और अनंत चतुर्दशी की छुट्टी भी खत्म कर दी गई है। सरकार ने गर्मी का अवकाश 20 दिन से बढ़ाकर 30 दिन कर दिया है। जबकि ईद की छुट्टी एक दिन से बढ़ाकर 3 और बकरीद की 2 से बढ़ाकर 3 दिन कर दिया गया है। ऐसे में सरकार के इस निणर्य को लेकर राज्य की तमाम राजनीतिक पार्टी हमलावर नजर आ रही है। इसी कड़ी में अब लोजपा (रामविलास ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बड़ी बात कही है।
चिराग पासवान ने कहा है कि- मुझे ताजुब होता है कि हमारे मुख्यमंत्री जी का काम नीतियों का निर्माण करना है ना की छुट्टियों का निर्माण करना। उनको नीतियां तय करनी थी बिहार के विकास का और ये छुट्टियां तय करने लगे। सबसे अधिक ताजुब उसे समय होता है जब एक व्यक्ति को टारगेट करते-करते। एक पार्टी का विरोध करते-करते, गठबंधन का विरोध करते-करते, प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते,आप देश की एक बड़ी आबादी का विरोध करने लगे।
हिंदू धर्म को सनातन, हिंदू संस्कृति में विश्वास रखने वाले लोगों के लिए पीएम ने चिंता दिखाई तो वह उनका भी विरोध करने लगे। मुझे यह नहीं समझ में आता कि इन्हीं के सरकार में उनके मुख्यमंत्री यदुवंशी समाज से आते हैं और इसके बाद भी कृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी रद्द कर दी। ऐसे में यह यदि तुष्टिकरण की राजनीति नहीं है तो क्या है। मुझे नहीं याद की कभी किसी मुस्लिम समाज के लोगों ने यह कहा हो कि आप मेरी छुट्टियां बढ़ाइए। छुट्टी बढ़ाने या काम करने से विकास का कौन सा मापदंड हो जाता है यह समझ से पड़े है।
चिराग ने कहा कि आप पूरी तरह से समाज को प्रदेश को बांटने की रणनीति है धर्म के आधार पर। यह एक बड़े-बड़े के आस्था के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश है। सरकार को जितनी जल्दी हो सके अपने इस आदेश को वापस ले लेना चाहिए, वरना इसका परिणाम काफी गलत होने वाला है। आप राज्य में सभी के हित में फैसला लेकर आइए जससे सभी का फायदा हो।