ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम सासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया 7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिल ट्रैक्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, इनके कारनामे सुनकर हर कोई हैरान पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल मोतिहारी शराब कांड के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस की दबिश से परेशान होकर पहुंचा कोर्ट… अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत

Home / news / मोदी सरनेम केस : पटना के MP -MLA कोर्ट में पेश होंगे राहुल...

मोदी सरनेम केस : पटना के MP -MLA कोर्ट में पेश होंगे राहुल गांधी, HC से की गई ये अपील

19-Apr-2023 08:50 AM

By First Bihar

PATNA : राजधानी पटना के एमपी एमएलए कोर्ट द्वारा कांग्रेस के पूर्व एमपी और लंबित सांसद राहुल गांधी को परिवारवाद पत्र के एक मामले में उपस्थित होने के लिए जारी नोटिस को चुनौती देने वाली याचिका पर पटना हाईकोर्ट में 24 अप्रैल को सुनवाई की जाएगी। राहुल गांधी द्वारा दायर याचिका न्यायाधीश संदीप कुमार की एकल पीठ में सुनवाई के लिए लिस्टेड है।


वहीं, अब इस मामले में राहुल गांधी के  वकील ने कोर्ट से यह अनुरोध किया है कि, राहुल गांधी द्वारा दायर इस मामले की सुनवाई 25 अप्रैल के पहले यानी 24 अप्रैल को की जाए। कोर्ट को या बताया गया है कि पटना के एमपी एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी को 25 अप्रैल को एक परिवाद पत्र में उपस्थित होने के लिए नोटिस भेजा है। यह आग्रह न्यायमूर्ति संदीप कुमार की एकल पीठ में किया गया है।


राहुल गांधी के वकील अंशुल के मुताबिक इस केस में राहुल गांधी का पक्ष चंडीगढ़ हाई कोर्ट के वकील आरएस चीमा रखेंगे। मालूम हो कि, राहुल गांधी ने एक सभा के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करते हुए यह कहा था कि जितने भी मोदी हैं वे चोर हैं। इसी टिप्पणी को आधार बनाते हुए देश के कई हिस्सों में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद पत्र दाखिल किया गया था।


आपको बताते चलें कि, गुजरात की एक अदालत द्वारा इसी परिवाद पत्र पर राहुल गांधी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है। जिसके बाद उनकी सांसद की सदस्यता समाप्त कर दी गई है। अगर हाइकोर्ट द्वारा निचली अदालत के इस आदेश पर रोक लगा दिया जाता है तो राहुल गांधी को 25 अप्रैल को पटना के एमपी एमएलए कोर्ट में उपस्थित नहीं होना पड़ेगा ,और अगर इस आदेश पर रोक नहीं लगाया जाता है तो राहुल गांधी को हर हाल में एमपी एमएलए कोर्ट में उपस्थित होना पड़ेगा।