खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
04-Aug-2023 04:18 PM
By First Bihar
DELHI : सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद राहुल गांधी ने पहला ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि कुछ भी हो जाए मेरी ड्यूटी वही रहेगी। भारत के विचार की रक्षा करना हमारा मकसद है। दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को शुक्रवार को मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई। कोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगा दी है, जिसके बाद अब उनकी सांसदी बहाल हो जाएगी।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी शुक्रवार शाम को कांग्रेस दफ्तर पहुंचे। उनके साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी थीं। इस दौरान, कांग्रेस दफ्तर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा, जोकि राहुल का समर्थन करने के लिए वहां पहुंचे थे। कांग्रेस दफ्तर राहुल अहम बैठक के लिए पहुंचे हैं। इससे पहले, फैसले का कांग्रेस ने स्वागत किया है। कांग्रेस ने अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए कहा कि - यह नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत है। सत्यमेव जयते।
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 'मोदी उपनाम' वाली टिप्पणी से संबंधित आपराधिक मानहानि के मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को राहत दिए जाने को संविधान, लोकतंत्र और भारत की जनता की जीत करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी की साजिश बेनकाब हो गई है। खरगे ने ट्वीट किया, '' सत्यमेव जयते ! उच्चतम न्यायालय के फैसले का तहे दिल से स्वागत ! संविधान, लोकतंत्र और भारत की जनता की जीत हुई। वायनाड के नागरिकों की जीत हुई। राहुल गांधी जी के ख़िलाफ़ भाजपा की साज़िश बेनकाब हुईं।''