Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च
11-Jul-2020 07:34 AM
DELHI : नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला कैबिनेट विस्तार अगले महीने हो सकता है. बीजेपी ने कैबिनेट में फेरबदल को लेकर कवायद शुरू कर दी है. सूत्रों की मानें तो मोदी कैबिनेट के विस्तार में जेडीयू को भी जगह मिल सकती है. बीजेपी की सबसे बडी सहयोगी पार्टी होने के बावजूद जेडीयू अब तक सरकार से बाहर है.
मोदी कैबिनेट के विस्तार की खबर
समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में कैबिनेट का पहला विस्तार होने वाला है. मोदी कैबिनेट में फेरबदल सावन खत्म होने के बाद हो सकता है. सावन तीन अगस्त को खत्म हो रहा है. सत्ता से जुडे सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल का विस्तार अगस्त के दूसरे हफ्ते में हो सकता है. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक सावन के समाप्त होने के बाद कैबिनेट में फेरबदल के लिए कवायद शुरू हो गयी है.
जेडीयू को मिल सकती है जगह
मोदी कैबिनेट में विस्तार में जेडीयू को भी जगह मिलने की चर्चा है. दरअसल इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं. लिहाजा बिहार का प्रतिनिधित्व बढ़ाया जा सकता है. वैसे भी सांसदों की संख्या के हिसाब से जेडीयू बीजेपी की सबसे बडी सहयोगी पार्टी है. पिछले साल नरेंद्र मोदी कैबिनेट के गठन के समय जेडीयू को एक मंत्री पद का ऑफर दिया गया था. लेकिन नीतीश की ख्वाहिश ज्यादा की थी. लिहाजा जेडीयू मंत्रिमंडल से बाहर रह गया.
लेकिन पिछले एक साल में बीजेपी और जेडीयू के बीच संबंध ज्यादा प्रगाढ हुए हैं. बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश को गठबंधन का नेता मानने और उन्हें ही फिर से मुख्यमंत्री बनाने का एलान कर दिया है. अब दोनों पार्टियों में बेहतर तालमेल का मैसेज देने के लिए नरेंद्र मोदी कैबिनेट में जेडीयू को जगह दी जा सकती है.
मोदी कैबिनेट में 24 मंत्रियों के पद खाली
नियमों के मुताबिक केंद्र सरकार में लोकसभा के सांसदों की कुल संख्या का 15 प्रतिशत यानि 81 मंत्री रह सकते हैं. लेकिन फिलहाल नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में 57 मंत्री ही हैं. नरेंद्र मोदी के पिछले कार्यकाल में कुल 70 मंत्री थे. ऐसे में ये चर्चा है कि नरेंद्र मोदी अपनी कैबिनेट में 15 नये मंत्रियों को शामिल कर सकते हैं.
पार्टी के भीतर कवायद शुरू
बीजेपी सूत्रों के मुताबिक पिछले महीने ही कैबिनेट के साथ साथ बीजेपी संगठन में फेरबदल की कवायद शुरू हो गयी थी. इसी मसले पर चर्चा के लिए पिछले महीने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बी एल संतोष की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई थी. इस बैठक में RSS और बीजेपी के बीच तालमेल का काम देखने वाले कृष्णगोपाल भी मौजूद थे. बीजेपी के एक वरीये नेता के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पदाधिकारियों की टीम लगभग तैयार है. इसी सूची के आधार पर तय होगा कि कौन लोग संगठन से सरकार का हिस्सा बनेंगे और कौन लोग सरकार से संगठन में वापसी करेंगे.
भूपेंद्र यादव के मंत्री बनने की चर्चा
बीजेपी सूत्रों के मुताबिक पार्टी के बिहार प्रभारी और नरेंद्र मोदी-अमित शाह के खास माने जाने वाले भूपेंद्र यादव को मंत्री बनाया जा सकता है. वहीं संगठन में काम कर रहे अनिल जैन और अनिल बुलानी को भी मंत्री बनाया जा सकता है. खबर ये है कि राजस्थान के एक मंत्री को हटाया जा सकता है. आठ कैबिनेट मंत्रियों के पास दो से तीन मंत्रालय हैं. इन मंत्रियों का विभाग कम कर नये मंत्रियों को दिया जा सकता है.
ज्योतिरादित्य सिधिंया को मिलेगी जगह
मध्यप्रदेश में कांग्रेस से पाला बदल कर बीजेपी में आने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना पक्का माना जा रहा है. ज्योतिरादित्य को पार्टी पहले ही राज्यसभा भेज चुकी है. उनके समर्थकों को मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में पर्याप्त जगह भी दी गयी है. बीजेपी सूत्रों की मानें तो पाला बदलने के वक्त ही ज्योतिरादित्य को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देने का वादा किया गया था. उस वादे को पूरा किया जायेगा.