ब्रेकिंग न्यूज़

कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

Home / news / मोदी ने योगी की पीठ पर हाथ रखकर क्या कहा था: BJP के...

मोदी ने योगी की पीठ पर हाथ रखकर क्या कहा था: BJP के एक बड़े नेता ने खोल दिया राज

25-Nov-2021 05:50 PM

DESK:  4 दिन पहले वायरल हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औऱ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें देश भर में चर्चा का विषय बन गयी थी. इन तस्वीरों में नरेंद्र मोदी योदी के कंधे पर हाथ रख कर उन्हें बहुत गंभीरता से कुछ समझाते दिख रहे थे. तरह-तरह की चर्चायें हुईं कि आखिरकार दोनों में क्या बात हो रही थी. अब उसका राज बीजेपी के एक बड़े नेता ने खोल दिया है।


राजनाथ सिंह ने बताया कि क्या थी बात

बीजेपी के बड़े नेता और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज पार्टी के एक कार्यक्रम में उन तस्वीरों का राज बताया. राजनाथ सिंह गुरुवार को सीतापुर में पार्टी के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे थे और वहीं ये बड़ा खुलासा किया. राजनाथ सिंह ने कहा कि चार दिन पहले सीएम योगीआदित्यनाथ ने अपनी और प्रधानमंत्रीमोदी की फोटो ट्वीट की थी. इस तस्वीर में पीएम उनके कंधे पर हाथ रख कर उन्हें कुछ बता रहे थे।


राजनाथ सिंह ने कहा कि इस फोटो के वायरल होते ही लोग परेशान हो गए थे कि आखिरकार प्रधानमंत्री ने योगी जी के कान में क्या कहा. रक्षा मंत्री ने बताया कि पीएमने योगी को जीत का मंत्र दिया था. मोदी ने कहा है कि योगीजी तेज तर्रार बैटिंग करो. पूरी मजबूती से खेलो. हर हाल में उत्तर प्रदेश चुनाव में जीत निश्चित है। 


गौरतलब है कि मोदी और योगी की आत्मीय तस्वीरों से कई अटकलों पर भी विराम लग गया था. पार्टी नेताओं के एक तबके को लग रहा था कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी योगी को अगले सीएम के तौर पर पेश करने से परहेज करेगी. लेकिन पीएम की तस्वीरों ने साफ कर दिया कि बीजेपी नेतृत्व को योगी पर ही भरोसा है. लिहाजा नरेंद्र मोदी खुद उन्हें जीत का मंत्र दे रहे हैं।