ब्रेकिंग न्यूज़

साहिबगंज से अगवा 3 नाबालिगों को जमालपुर रेल पुलिस ने किया बरामद, तीनों को सुरक्षित परिजनों के किया हवाले शिवहर: लापता 12 साल के बच्चे को पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान शराबबंदी वाले बिहार में होली की तैयारी में जुटे माफिया: गिट्टी लदे हाईवा से 50 लाख की शराब बरामद हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

मोदी के हनुमान ने बढ़ा दी टेंशन ! बिहार आते ही बोले चिराग पासवान ... जारी रहेगी विशेष दर्जा की मांग, कांग्रेस की वजह से नहीं मिला ...

मोदी के हनुमान ने बढ़ा दी टेंशन ! बिहार आते ही बोले चिराग पासवान ... जारी रहेगी विशेष दर्जा की मांग, कांग्रेस की वजह से नहीं मिला ...

29-Jul-2024 08:03 AM

By First Bihar

PATNA : देश के अंदर हाल ही आम बजट पेश किया गया है। इस बजट के बाद इस बात की चर्चा तेज है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा जानबूझकर नहीं दिया गया है। हालांकि, भाजपा का कहना है कि हमने विशेष राज्य के जगह पर आर्थिक मदद की बात कही है और इस बजट में भी बिहार के लिए काफी कुछ दिया है। इस बीच अब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ी बात कही है। चिराग ने कहा है कि कांग्रेस की वजह से विशेष दर्जा नहीं मिला है। इसकी मांग अभी भी जारी रहेगी। 


चिराग पासवान ने विशेष दर्जे की मांग को लेकर कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी हो या उनकी पार्टी हो हमलोग बिहार का विकास चाहते हैं। इस बार केंद्र सरकार ने बिहार और बिहारियों की बात सुनी है। लेकिन,अभी भी विशेष दर्जे की मांग जारी रहेगी और उन्हें उम्मीद है की आने वाले दिनों में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा जरूर मिलेगा। 


दरअसल, चिराग पासवान बजट पर चर्चा को लेकर अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर पहुंचे थे। जहां मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह जो चर्चा चल रही है कि केंद्र सरकार और नीति आयोग द्वारा विशेष दर्जे की मांग को खारिज किये जाने से बिहार के सीएम नीतीश कुमार नाराज है तो महज एक अफवाह है। नीतीश कुमार नीति आयोग की बैठक में इस वजह से नहीं आए कि उनकी तबियत फिलहाल ठीक नहीं है। 


चिराग पासवान ने विशेष दर्जे के बदले बजट में बिहार को मिले विशेष तरजीह का जिक्र करते हुए कहा कि फिलहाल बिहार को जिस चीज़ की जरूरत है वह केंद्र के तरफ से दिया जा रहा है। रही बात विशेष राज्य के दर्जे की तो यह तो वक्त की जरूरत है। जब इसका समय आएगा तो यह मांग भी किसी न तरीके से पूरी की जाएगी। फिलहाल तो इसका कोई प्रावधान है नहीं। 


बिहार को विशेष दर्जा नहीं मिलने की वजह का जिक्र करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि विशेष दर्जे के प्रावधानों को पहले की सरकारों ने ही इस तरह का बना दिया था की किसी भी राज्य को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल सकता। ऐसे में बी बिहार पर केंद्र की नजर है और हरसंभव मदद किया जाएगा। हमारी सरकार मजबूती के साथ सभी काम करेगी।