Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
14-Mar-2024 12:53 PM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिहार में एनडीए में सीट शेयरिंग का मामला लगभग फाइनल हो गया है। तय फार्मूला के अनुसार चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को पांच सीटें मिली हैं जबकि उनके चाचा पशुपति पारस की आरएलजेपी को कोई स्थान नहीं मिला। रामविलास पासवान की पारंपरिक हाजीपुर सीट को भी चिराग के खाते में डाल दिया दिया है। इसके बाद इस बात की चर्चा तेज थी कि पारस मोदी का साथ छोड़ सकते हैं। लेकिन, अब सबकुछ साफ़ हो गया है। पशुपति पारस मोदी का साथ नहीं छोड़ने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) सांसद ने किया है।
दरअसल , राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद और पशुपति पारस के भतीजे प्रिंस पासवान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह साफ़ जार दिया है कि वो मोदी के साथ ही रहेंगे यानी एनडीए के ही साथ रहेंगे। प्रिंस पासवान से ट्वीट करते हुए लिखा है कि - हमारी पार्टी रालोजपा, एनडीए का अभिन्न अंग है! माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी देश के साथ-साथ हमारे भी नेता है और उनका निर्णय हमारे लिए सर्वोपरि है।
मालूम हो कि, चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस की आरएलजेपी को सीट बंटवारे में कोई स्थान नहीं मिला है। रामविलास पासवान की पारंपरिक हाजीपुर सीट को भी चिराग के खाते में डाल दिया दिया है। पशुपति कुमार पारस को इसके बदले में अलग ऑफर दिया गया है। भाजपा के फैसले से पशुपति पारस कैंप में हलचल मच गई थी। बताया जा रहा है था कि, पारस की पार्टी कोई कड़ा फैसला लेने के मूड में था। इसको गुरुवार को अपनी पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई थी। इस बीच पारस के भतीजे ने यह ट्वीट कर सबकुछ साफ़ कर दिया है।
उधर, आरएलजेपी की संसदीय बोर्ड की बैठक शुरू हो गई है जिसमें पार्टी के सभी सांसद महबूब अली कैसर, चंदन सिंह और प्रिंस पासवान शामिल हैं। लोकसभा चुनाव में कोई सीट नहीं मिलने से पारस खेमे में नाराजगी की खबरें आ रही हैं। कहा जा रहा कि इसे लेकर कोई बड़ा फैसला पारस ले सकते हैं। बुधवार को सीट शेयरिंग की सूचना आने के साथ ही पशुपति पारस की रालोजपा में बैठक शुरू हो गई।