ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..

Modi Cabinet Meeting: बिहार को पीएम मोदी का दिवाली गिफ्ट, अयोध्या से सीतामढ़ी तक नई रेल लाइन बिछाने को मंजूरी; इस रेलखंड के दोहरीकरण का रास्ता साफ

Modi Cabinet Meeting: बिहार को पीएम मोदी का दिवाली गिफ्ट, अयोध्या से सीतामढ़ी तक नई रेल लाइन बिछाने को मंजूरी; इस रेलखंड के दोहरीकरण का रास्ता साफ

24-Oct-2024 06:42 PM

By First Bihar

DELHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को दिवाली का बड़ा तोहफा दे दिया है। दिल्ली में गुरुवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार ने बिहार को लेकर कई बड़े अहम फैसले लिए हैं। दिवाली से पहले मोदी सरकार ने बिहार को कई बड़े गिफ्ट दिए हैं।


दरअसल, केंद्रीय कैबिनेक की बैठक में बिहार और आंध्र प्रदेश को लेकर मोदी सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। मोदी सरकार ने बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए करोड़ों रुपए के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। केंद्र सरकार ने अयोध्या से सीतामढ़ी तक रेलवे लाइन बिछाने को मंजूरी दी है। इसके साथ ही नरकटिय़ागंज रेल लाइन के दोहरीकरण को भी स्वीकृति दे दी है।


नरकटियागंज रेलवे लाइन के दोहरीकरण से नेपाल के साथ साथ पूर्वोत्तर भारत तक कनेक्टविटी बढ़ेगी। यात्री ट्रेनों के साथ साथ गुड्स ट्रेनों की सुविधा बहाल होगी। अगले लोकसभा चुनाव से पहले इन सारे प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बताया कि केंद्र सरकार ने बिहार के पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण को दिवाली और छठ का तोहफा दिया है।


उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने अयोध्या से मां सीता के जन्मस्थली सीतामढ़ी तक करीब 257 किलोमीटर रेल लाइन बिछाने का फैसला लिया है। यह रेल लाइन नेपाल सीमा के आसपास होगी। जिससे मिथिलांचल, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और मुजफ्फरपुर जैसे शहर जुड़ेंगे। 4553 करोड़ रुपए की लागत से इस प्रोजेक्ट को चार साल के भीतर पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही नरकटियागंज-रक्सौल-सीतामढ़ी-दरभंगा-मुजफ्फरपुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है।