तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
12-Jun-2021 04:29 PM
PATNA : केंद्रीय कैबिनेट में जनता दल यूनाइटेड के शामिल होने को लेकर जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने जो बयान दिया. उसके बाद बिहार की राजनीति अचानक से गर्म हो गई है. आरसीपी सिंह के बयान के बाद आरजेडी ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने के लिए जेडीयू व्याकुल है. आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा है कि नीतीश कुमार अब तक विशेष दर्जे की मांग करते रहे हैं और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले बगैर अगर कैबिनेट में वह शामिल होने जा रहे हैं. तो इस बात को समझा जा सकता है कि उन्होंने स्पेशल स्टेटस के मुद्दे को हथकंडे के तौर पर इस्तेमाल किया.
आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार के पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के नेता केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. मेरी शुभकामना है कि वे केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हो जाएं. लेकिन वो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के मुद्दे को नहीं भूलें. बिना विशेष राज्य के दर्जा को बिहार में विकास की गति नहीं बढ़ाई जा सकती है.
श्याम रजक ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा और कॉलेजियम सिस्टम को खत्म करने का मुद्दा उठाकर जेडीयू बीजेपी के साथ बार्गेनिंग करने का काम कर रही है. ताकि वे केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हो जाएँ और सत्ता का सुख भोगें. गौरतलब हो कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार और उसमें जनता दल यूनाइटेड के शामिल होने की अटकलों के बीच जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह का बड़ा बयान सामने आया. जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा उन्होंने भी सुनी है. जेडीयू भी गठबंधन में शामिल है और एनडीए गठबंधन में शामिल होने के नाते जेडीयू को भी मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी मिलनी चाहिए.
आपको बता दें कि शुक्रवार से लगातार यह चर्चा तेज हो गई है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है. मोदी कैबिनेट में फेरबदल की खबरों के बीच ही यह खबर भी सामने आई कि जनता दल यूनाइटेड भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाला है. जेडीयू के से दो मंत्रियों को बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में आरसीपी सिंह का यह ताजा बयान बेहद महत्वपूर्ण है.
गौरतलब हो कि सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि जल्द ही केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है. इसके लिए पीएम मोदी मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा भी कर रहे हैं. केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार और फेरबदल की अटकलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ विचार-विमर्श किया. वर्ष 2019 में लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में कोई विस्तार नहीं किया है.