तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
13-Jun-2021 03:54 PM
PATNA : केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार की खबरों के बीच बिहार में सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है. जनता दल यूनाइटेड ने शनिवार को ही साफ कर दिया था कि अगर केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार होता है. तो जेडीयू उसमें शामिल होगा. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने आज एक बार फिर से इस मामले पर बयान दिया है. आरसीपी सिंह ने कहा है कि उनकी पार्टी एनडीए का हिस्सा है और मंत्रिमंडल में अगर विस्तार किया फेरबदल होता है तो जेडीयू उसमें शामिल होगा.
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जो खबरें सामने आ रही हैं. उसके बीच सबसे बड़ा सवाल बिहार एनडीए को लेकर यह है कि आखिर चिराग पासवान की एंट्री मोदी कैबिनेट में हो पाएगी या नहीं. आज यही सवाल आरसीपी सिंह से भी पूछा गया. विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान के कारण नुकसान झेलने वाले जेडीयू ने अब इस मामले पर चुप्पी साध ली है. जेडीयू चिराग के मसले पर फिलहाल पत्ते नहीं खोलना चाहती.
विधानसभा चुनाव नतीजे सामने आने के बाद जेडीयू के कई नेताओं ने कहा था कि अगर चिराग पासवान को केंद्रीय कैबिनेट में जगह दी जाती है. तो यह ठीक नहीं होगा. इसके बाद जनता आगे का फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है. विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी के तेवर चिराग को लेकर बेहद गर्म थे. लेकिन अब जब चिराग के कैबिनेट में शामिल होने की संभावनाओं की बाबत सवाल किया जा रहा है. तो खुद जेडीयू नेतृत्व ने चुप्पी साध ली है. आरसीपी सिंह ने कहा कि वह, यह नहीं बता सकते कि चिराग पासवान कैबिनेट में शामिल होंगे या नहीं.
आरसीपी सिंह ने कहा कि वह अपनी पार्टी के बारे में बता सकते हैं. दूसरे किसी दल के बारे में कोई टिप्पणी नहीं कर सकते यह पूछे जाने पर कि जनता दल यूनाइटेड को केंद्रीय मंत्रिमंडल में कितनी जगह मिलने वाली है. आरसीपी सिंह ने कहा कि हम लोग सहयोगी दल हैं और सहयोग का मतलब सम्मान होता है. सबका अपना मान और सम्मान है. आरसीपी सिंह ने कहा कि गठबंधन में अंडरस्टैंडिंग होती है ना कि बारगेनिंग. जेडीयू अध्यक्ष ने कहा कि यह कोई ट्रेड यूनियन नहीं है. हमारा गठबंधन है. सभी एक दूसरे का सम्मान करते हैं और इसी के तहत कोई फैसला होगा.