सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
31-Jul-2022 06:15 PM
MUNGER: मुंगेर कांवरिया पथ पर कांवरियों के लिए किए गये व्यवस्थाओं के बीच कुव्यवस्था देखने को मिल रही है। बिजली कटने के बाद यहां कांवरियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र पर जनरेटर की सुविधा नहीं रहने के कारण कांवरियों का इलाज मोबाइल टॉर्च की रोशनी में की जाती है।
मुंगेर कांवरिया पथ पर बेहतर सुविधा दिए जाने का दावा जिला प्रशासन द्वारा की जाती है लेकिन गोगाचक तारापुर के अस्थायी स्वास्थ उपकेंद्र की हालत उन तमाम दावों की पोल खोलने का काम कर रहा है। जहां मोबाइल टार्च की रोशनी में मरीजों का इलाज किया गया। दरअसल बीती रात बिजली चली गई और जनरेटर की व्यवस्था नहीं होने के कारण कांवरियों का इलाज करने में दिक्कत आने लगी।
अस्थायी स्वास्थ्य उपकेंद्र में आए कांवरियों का इलाज टार्च की रोशनी में किया गया। जनरेटर ऑपरेटर ने बताया कि तेल नहीं रहने के कारण जनरेटर को चालू नहीं किया जा सका। जिसके कारण अंधेरे में टॉर्च जलाकर कांबरियों का इलाज किया गया। प्रशासन की लापरवाही के कारण यहां जनरेटर में तेल तक की व्यवस्था सही ढंग से नहीं हो पाती है। चारों ओर अंधेरा रहने के कारण कांवरियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।