ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब Bihar news : बिहार की राजनीति में बेटों की विरासत, Nitish Kumar से Lalu Yadav तक; पढ़िए बाकियों के नाम Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी

बेगूसराय में दिखा भीड़ का क्रूर चेहरा, चोर को पीट-पीटकर किया अधमरा

21-Jul-2019 01:03 PM

By 7

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. सूबे में एक के बाद एक भीड़ का क्रूर चेहरा देखने को मिल रहा है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय जिले से जहां भीड़ ने चोरी के इल्जाम में एक युवक की जमकर पिटाई की है. युवक गंभीर रूप से घायल है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के नगर थाना इलाके के ट्रैफिक चौक के पास की जहां चोरी के इल्जाम में आक्रोशित भीड़ ने एक युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. बताया जा रहा है कि मोहम्मद हमीम नाम का व्यक्ति काम से लौट रहा था तभी एक चोर रुपये से भरा बैग छीनकर भागने लगा. उसमें 40 हजार रुपये थे. हमीम ने काफी हो हल्ला मचाया. जिसके बाद रुपये लेकर भाग रहा चोर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया. लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी. मिली जानकारी के मुताबिक मोहम्मद हमीम पूर्णिया जिला का रहने वाला बताया जा रहा है. वह अपनी बहन की शादी में घर जा रहा था. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया. पुलिस उसे हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है. बेगूसराय से जितेंद्र की रिपोर्ट