Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
23-Jun-2020 03:43 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : पांच विधान पार्षदों की टूट के बाद भी आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि उनकी पार्टी समाजवादियों का खजाना है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बटोरुआ पार्टी चला रहे हैं. जगदानंद सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार ने इसी तरह दूसरे दलों से नेताओं को बटोर- बटोर कर पार्टी बनाई है. जगदानंद सिंह ने कहा है कि आरजेडी के इक्के दुक्के नेताओं के चले जाने से पार्टी की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा.
आरजेडी विधान पार्षदों के पाला बदलने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से मुलाकात करने पहुंचे जगदानंद सिंह जब प्रदेश कार्यालय पहुंचे तो उन्होंने मीडिया से बातचीत की. जगदानंद सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार रात के अंधेरे में डाका डाल रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद वह विधानसभा का अगला चुनाव नहीं जीतेंगे,
जगदानंद सिंह ने कहा है कि अब चंद महीनों की बात है. नीतीश कुमार की विदाई होने वाली है. आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो हमारे विधायकों के कंधे पर चढ़कर सरकार बना बैठे हैं वह हवा का रुख अच्छे से समझ रहे हैं.
जगदानंद सिंह का गुस्सा केवल नीतीश कुमार बल्कि आरसीपी सिंह पर भी निकला .है आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में जिस तरह आरसीपी टैक्स की वसूली हो रही है जनता उससे त्राहिमाम कर रही है. आरजेडी नेता ने आरोप लगाया है कि सरकार में बैठकर नीतीश कुमार दलबदल का खेल खेल रहे हैं और इसके लिए वह लॉलीपॉप का इस्तेमाल कर रहे हैं.