खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
15-Jul-2023 10:10 PM
By ARYAN SHARMA
PATNA : जेडीयू एमएलसी संजय सिंह की माता शान्ति देवी का पिछले दिनों निधन हो गया। आज जेडीयू एमएलसी की माता का श्राद्ध कर्म था। इस मौक़े पर विधान पार्षद के सरकारी आवास पर आवास पर श्राद्ध कर्म का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व० शांति देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने स्व० शांति देवी को श्रद्धांजलि देने के बाद संजय सिंह और उनके शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी। इस अवसर पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री लेसी सिंह, राज्य मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यगण, सांसदगण, बिहार विधानसभा एवं बिहार विधान परिषद् के सदस्यगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह समेत अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।
श्राद्धकर्म में अलग-अलग पार्टियों के नेता भी शामिल हुए। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, उपेन्द्र कुशवाहा, कांग्रेस नेता निखिल कुमार और पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार भी शामिल हुए। एमएलसी संजय सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार जताया. बिहार के अलग अलग ज़िलों से भी लोग इस मौक़े पर जेडीयू एमएलसी के आवास पहुँचे और उनकी दिवंगत माता जी श्रद्धांजलि अर्पित की. सभी दलों के नेताओं ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर उनके माताजी के निधन पर शोक प्रकट किया है। साथ ही उनकी आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।