ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान

Home / news / MLC Oath Ceremony : अब नए साल में होगा MLC वंशीधर व्रजवासी का...

MLC Oath Ceremony : अब नए साल में होगा MLC वंशीधर व्रजवासी का शपथ ग्रहण समारोह, जानिए किस वजह से अचानक टला कार्यक्रम

27-Dec-2024 12:59 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार के तिरहुत स्नातक उपचुनाव में शिक्षक नेता वंशीधर बृजवासी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की। उन्होंने जेडीयू-आरजेडी और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवारों को करारी शिकस्त देकर विधान परिषद में खुद के लिए जगह फिक्स करवाया। इसके बाद अब आज इनका विधान परिषद में शपथ ग्रहण समारोह तय हुआ था। लेकिन,अब यह कार्यक्रम टल गया है या कहें की आज के लिए रद्द कर दिया गया है। 


वंशीधर बृजवासी के शपथ ग्रहण समारोह को आज के लिए रद्द करने को लेकर विधान परिषद सचिवालय के तरफ से पत्र भी जारी किया गया है और इसमें कहा गया है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ० मनमोहन सिंह के सम्मान में 07 (सात) दिनों की राजकीय शोक घोषित किया गया है। ऐसे में इस अवधि में कोई भी राजकीय समारोह एवं सरकारी मनोरंजन से संबंधित कार्यक्रम आयोजित नहीं करने की सूचना प्राप्त हुई है। 


ऐसे में सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए बिहार विधान परिषद् ने आज दिनांक- 27.12.2024 को 1:00 बजे अपराहन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह को स्थगित कर दी गई है है। आगामी शपथ ग्रहण की तिथि निर्धारित होने पर सुचना दिया जाएगा। इससे पहले कल शाम पत्र जारी कर शपथ ग्रहण का समय तय किया गया था, लेकिन अब इसे रद्द कर दिया गया है। 


इधर, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है।इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के देश को योगदान को याद किया गया और एक शोक प्रस्ताव भी पारित किया गया। आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए भारत रत्न की मांग की है।  वहीं, देश के पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद उनके साथ यूपीए-1 और यूपीए-2 कैबिनेट में सहयोगी रहे सुबोध कांत सहाय ने उन्हें याद किया है। सहाय ने कहा,'पूर्व पीएम का झारखंड से गहरा लगाव रहा है। मनरेगा की लॉन्चिंग के लिए उन्होंने झारखंड को ही चुना था. यह पहली योजना थी, जो तब कम से कम 100 दिनों के रोजगार की गारंटी मजदूरों को देती है।