ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / MLC मनोनयन के बाद JDU प्रवक्ता राजीव रंजन आहत, बोले... निष्ठा और योग्यता...

MLC मनोनयन के बाद JDU प्रवक्ता राजीव रंजन आहत, बोले... निष्ठा और योग्यता के लिये राजनीति में जगह नहीं बची

17-Mar-2021 02:55 PM

PATNA : राज्यपाल कोटे से एमएलसी मनोनयन के बाद जनता दल यूनाइटेड में नाराजगी सामने आई है. जनता दल यूनाइटेड के पुराने विधान पार्षदों को एक बार फिर से विधान परिषद भेजे जाने के फैसले के बाद पार्टी के ऐसे नेताओं को झटका लगा है, जो अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन एमएलसी मनोनयन की लिस्ट जारी होने के बाद आहत हैं.


फर्स्ट बिहार से बातचीत में जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि एमएलसी मनोनयन मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है. राज्य कैबिनेट ने उन्हें इसके लिए अधिकृत किया था लेकिन अब फैसले के बाद उन्हें ऐसा लगता है कि राजनीति में निष्ठा और योग्यता की कोई आवश्यकता नहीं है. यह सब बातें अब केवल डिक्शनरी में ही अच्छी लगती है.


जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि बिहार में कायस्थ समाज हाशिए पर जा चुका है. राज्य को एक दौर में कई महत्वपूर्ण विभूति देने वाले इस समाज को आज राजनीतिक तौर पर हाशिए के अंदर ढकेल दिया गया है. राजीव रंजन ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार के फैसले से वह काफी आहत हैं. कायस्थ समाज के लिए यह अस्तित्व संकट का दौर है.