पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
11-Jan-2022 02:40 PM
PATNA : बिहार विधान परिषद सदस्य चुनाव को लेकर भाजपा और जेडीयू के बीच टेंशन शुरू हो गई है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर बराबरी की हिस्सेदारी की डिमांड कर दी है. इतना ही नहीं कुशवाहा ने एनडीए के छोटे घटक दल वीआईपी और हम को भी विधान परिषद चुनाव में हिस्सेदारी देने की भी मांग कर दी है.
लेकिन उपेंद्र कुशवाहा द्वारा सीट शेयरिंग पर दिए गए बयान को बीजेपी नेताओं ने कोई महत्व नहीं दिया. डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा उपेंद्र कुशवाहा के बयान का कोई महत्व नहीं है. शीर्ष नेतृत्व तय चुनावी फार्मूला तय करेगाकि कितने सीटों पर उम्मीदवार उतारने हैं.
वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी साफ़ कहा कि मैं उन लोगों का ही जवाब दूंगा जो अधिकारिक तौर पर अधिकृत हैं. संजय जायसवाल ने कहा कि मैं प्रदेश अध्यक्ष या फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान पर ही जवाब दूंगा कुशवाहा के बयान का कोई मोल नहीं है.
बता दें कि इस वक्त बिहार विधानसभा में एनडीए की ओर से बीजेपी के सबसे ज्यादा 74 विधायक हैं. वहीं MLC के तौर पर रिटायर होने वाले 24 विधायकों में 13 बीजेपी के हैं. अगर उपेंद्र कुशवाहा की डिमांड को बीजेपी मानती है तो उसे विधान परिषद में अपनी ताकत कम करनी होगी.
एक राजनीतिक दल के तौर पर बीजेपी कभी नहीं चाहेगी कि विधान परिषद में वह अपनी सीटिंग सीटों को किसी दूसरे दलों के लिए छोड़े. स्वभाविक है कि बीजेपी के जिन MLC का टिकट कटेगा उनके बगावती होने के आसार होंगे.