जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
04-Apr-2022 06:59 AM
PATNA : बिहार विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार कोटे की 24 सीटों के लिए मतदान आज होगा। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। स्थानीय निकाय के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, सांसद-विधायक एवं विधान पार्षद भी मतदान में शामिल होंगे। मतदान को लेकर पूरे राज्य में 534 बूथ बनाये गए हैं। इस दौरान राज्य के मतदाता 185 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी प्रखंड मुख्यालयों में बनाए गए मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार एचआर श्रीनिवास ने तीन स्तरीय सुरक्षा के तहत सभी जिलों के डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को मतदान कराने का निर्देश दिया है। जिला पुलिस बल व अर्द्धसैनिक बलों की 1 कंपनियों के सशस्त्र जवान मतदान केंद्रों पर तैनात किए गए हैं।
परिषद चुनाव में पटना जिले में कुल 5275 मतदाता हैं, जो छह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 10 सेक्टर पदाधिकारी, 7 जोनल दंडाधिकारी एवं जोनल पुलिस पदाधिकारी तैनात किए गए हैं। डीएम ने समय से मतदान शुरू करवाने एवं पहचान पत्र देखकर संतुष्ट हो जाने पर ही मतदान करने देने पर जोर दिया।
इस चुनाव को लेकर 200 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। जांच में तीन नामांकन पत्र अवैध पाए गए थे। 10 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया था। मतदान के लिए 534 बूथ बनाए गए हैं। इस चुनाव में कुल 1,34,106 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।