ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित

Home / news / मिट्टी के नीचे दबकर दिहाड़ी मजदूर की मौत, इलाके में सनसनी

मिट्टी के नीचे दबकर दिहाड़ी मजदूर की मौत, इलाके में सनसनी

09-Mar-2021 09:22 AM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय में अचानक उस समय अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब सीवरेज निर्माण में काम कर रहा एक दिहाड़ी मजदूर गहरे नाले में मिट्टी के नीचे दब गया. स्थानीय लोग और प्रशासन ने सुरक्षित निकाल लेने का हर प्रयास किया लेकिन उनका प्रयास बेकार साबित हुआ और आखिकार मजदूर की मौत हो गई. लगभग डेढ़ घंटे के बाद उसे बाहर निकाला गया लेकिन सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.


घटना नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया की है. मृतक मजदूर की पहचान जिला खगरिया के अलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्दा निवासी रामविलास चौधरी का लगभग 30 वर्षीय पुत्र फुलेंन चौधरी के रूप में की गई है. सहकर्मी गणेश चौधरी ने बताया कि सीवरेज कार्य में चार मजदूर लगे हुए थे. जेसीबी मशीन के द्वारा मिट्टी को निकाल दिया गया था और चारों लोगों द्वारा नाले की ड्रेसिंग की जा रही थी. तभी ऊपर से अचानक मिट्टी धंस गई जिसमें गणेश और फुलेंन फंस गया था. गणेश ने अपने पैर को खींच कर बाहर निकाल लिया जिससे उसकी जान बच गई लेकिन फुलेंन को अधिक मिट्टी के अंदर रहने की वजह से बाहर निकालने में अधिक समय लग गया और उसकी मौत हो गई.


इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को पोर्स्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दी है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. मृतक के सहकर्मियों और परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.