ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

मिशन झारखंड को बीजेपी में कंफ्यूज, महाराष्ट्र और हरियाणा के नतीजों ने मुश्किल में डाला

02-Nov-2019 02:05 PM

RANCHI : झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही बीजेपी सत्ता वापसी के लिए अपनी चुनावी रणनीति पर कदम दर कदम आगे बढ़ा रही है। झारखंड में बीजेपी के लिए चुनौती इस लिहाज से भी बड़ी है क्योंकि महाराष्ट्र और हरियाणा में उसे उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। झारखंड के लिए बीजेपी ने मिशन 65 प्लस का टारगेट रखा है लेकिन अब पार्टी थोड़ी कन्फ्यूजन में है।

हरियाणा में जोड़ घटाव कैसा है बीजेपी ने भले ही सरकार बना ली हो लेकिन उसे पता है कि विधानसभा चुनाव के नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे। महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए अभी भी बीजेपी को नाको चने दबाने पड़ रहे हैं। दरअसल इन दोनों राज्यों में बीजेपी ने स्थानीय मुद्दों से ज्यादा तरजीह राष्ट्रीय एजेंडों को दिया। पार्टी के बड़े से लेकर छोटे नेता तक स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करने की बजाय राष्ट्रीय मुद्दे उठाते रहे, परिणाम सबके सामने है। 

महाराष्ट्र और हरियाणा के नतीजों ने बीजेपी को कंफ्यूजन में डाल दिया है। अब पार्टी यह तय नहीं कर पा रही कि वह झारखंड में राष्ट्रीय एजेंडे पर चुनाव लड़े या फिर स्थानीय मुद्दों पर। झारखंड में 5 चरणों के अंदर चुनाव होने हैं। पूरी चुनावी प्रक्रिया तकरीबन महीने भर चलेगी। लंबा चुनावी शेड्यूल भी बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी करेगा। बीजेपी अगर स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ने जाती है तो रघुवर सरकार की खामियां उसे झेलनी पड़ेगी, अगर राष्ट्रीय एजेंटों को चुनावी मुद्दा बनाया जाता है तो महीने भर का समय इतना लंबा है कि इसमें बाजी कभी भी इधर से उधर होने का जोखिम है। बीजेपी के नेता इसी कन्फ्यूजन का हल निकालने में लगे हुए हैं।