ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..

मिशन 400 को झटका ! इन राज्यों में INDIA दे सकती है NDA को बड़ा झटका, हो सकता है सीटों का नुकसान

मिशन 400 को झटका ! इन राज्यों में INDIA दे सकती है NDA को बड़ा झटका, हो सकता है सीटों का नुकसान

09-Feb-2024 10:12 AM

By First Bihar

PATNA : देश के अंदर आगमी कुछ महीनों में लोकसभा का चुनाव होना है और इस चुनाव को लेकर देश की तमाम छोटी बड़ी राजनीतिक पार्टियां अपनी काजगी रणनीती को धरातल पर उतार मैदान फतह करने में लग गई है। इन सबके बीच अब जो एक सर्वे रिपोर्ट निकलकर सामने आई है वह भाजपा को थोड़ा मुश्किल में डाल सकती है। उनका को मिशन 400 का जो टारगेट हैं उसमें थोड़ा दक्का लग सकता है।


दरअसल, लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आया एक सर्वे भारतीय जनता पार्टी के लिए राहत देने वाला है तो थोड़ा टेंशन भी दे सकती है। इस सर्वे के अनुसार यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उत्तर, पश्चिम और पूर्व में भाजपा की अगुवाई वाली NDA यानी नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस का डंका बजने वाला है। हालांकि, दक्षिण भारत के राज्यों में NDA विपक्षी गठबंधन INDIA से पिछड़ता नजर आ रहा है।


एक निजी टीवी चैनल में प्रकाशित मूड ऑफ द नेशन सर्वे से संकेत मिल रहे हैं कि दक्षिण भारत के राज्यों की 132 लोकसभा सीटों में से एनडीए के खाते में सिर्फ 27 सीटें ही आती नजर आ रही हैं। 


जबकि, विपक्षी गठबंधन INDIA 76 सीटें अपने नाम करने में सफलता हासिल कर सकता है। इनके अलावा 29 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं। हालांकि, ये अंतिम आंकड़े नहीं हैं। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की तरफ से चुनाव कार्यक्रम का ऐलान होना अभी बाकी है।


सर्वे के अनुसार, उत्तर भारत की 180 लोकसभा सीटों में से एनडीए 154 का विशाल स्कोर खड़ा कर सकती है। यहां विपक्षी गठबंधन INDIA सिर्फ 25 सीटें जीतती नजर आ रही है। पूर्वी राज्यों में विपक्षी गठबंधन के 38 सीटों पर जीत हासिल करने के आसार हैं। वहीं, एनडीए 103 सीटें अपने नाम करने में कामयाब हो सकता है। यहां कुल सीटों की संख्या 153 है।


आपको बताते चलें कि, साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोई भी सीट नहीं मिल सकी थी। जबकि, पार्टी ने कर्नाटक में 25 सीटें जीतने में सफलता हासिल की थी। इसके अलावा पार्टी तेलंगाना में भी 4 सीटें जीती थी।