ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / news / मंत्री नीरज कुमार ने सोशल डिस्टेंसिंग का नायाब फार्मूला निकाला, प्रकृति को बना...

मंत्री नीरज कुमार ने सोशल डिस्टेंसिंग का नायाब फार्मूला निकाला, प्रकृति को बना लिया ढाल

03-Jul-2020 11:40 AM

By Ganesh Samrat

PATNA : बिहार सरकार के मंत्री विनोद सिंह के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद नीतीश कैबिनेट के दूसरे मंत्री भी सकते में है. जनता से दूर रहकर सियासत नहीं की जा सकती लिहाजा लोगों से मिलना मंत्रियों और नेताओं की मजबूरी है. ऐसे में बिहार सरकार के सूचना जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए नया फार्मूला निकाल लिया है. मंत्री नीरज कुमार ने अपने आवास पर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए प्रकृति की दीवार खड़ी कर दी है.

दरअसल मंत्री नीरज कुमार जब लोगों से मुलाकात कर रहे हैं  तो इस दौरान वह पेड़ पौधे वाले गमलों से घिरे रह रहे हैं. मंत्री नीरज कुमार जब लोगों से मुलाकात कर रहे हैं तो इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए बीच में गमलों को रखवा दिया है.

सोशल डिस्टेंसिंग के लिए इस नए फार्मूले का इस्तेमाल करने वाले मंत्री नीरज कुमार का कहना है कि उनके पार्टी के एक कार्यकर्ता ने यह आईडिया दिया था. यह आईडिया दो तरह से फायदेमंद है. अपने आसपास पौधों को रखकर हम प्रकृति के बीच रहकर वातावरण को स्वच्छ रख सकते हैं और  साथ ही साथ पेड़-पौधे की मौजूदगी से व्यक्तियों के बीच दूरी भी बनी रहती है.



मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि पहले सोशल डिस्टेंसिंग के लिए रस्सी लगाया गया था, जो देखने में अच्छा नहीं लगता था. कई लोग उसे पार करके पास आ जाते थे. लेकिन पेड़-पौधे लगाने के बाद अब कोई पास नहीं आता है और देखने में भी अच्छा लगता है.