नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया सहरसा: 25 हजार के इनामी कुख्यात 'बजरंगी' गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
29-Mar-2020 07:56 AM
DESK : भारत में बढ़ रहे कोरोना के कहर के बीच पुणे की रहने वाली वायरोलॉजिस्ट मीनल दाखवे भोसले ने अपनी परवाह नहीं करते हुए कोरोना वायरस की जांच के लिए ऐसा किट तैयार किया जो विदेशी किट के मुकाबले बेहद सस्ता है. एक तरफ जहां विदेशी किट जांच में आठ से नौ घंटा तक का समय लेता है तो वहीं यह किट ढ़ाई घंटे में ही नतीजे दे देती है.
मीनल की उपलब्धि में विशेष बात यह है कि मीनल ने अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी महीनों में इस किट पर काम किया और अपनी परवाह किए बिना ही लगातार लैब में काम करती रहीं. मीनल और उनकी टीम की मेहनत का ही नतिजा है कि देश का पहला कोरोना वायरस टेस्टिंग किट उन्होंने तैयार किया है.
अब हर दिन 15 हजार किट तैयार हो रहे हैं जो विदेशी किट के मुकाबले किफायती हैं. मीनल ने बताया कि पुणे के एक डायग्नोस्टिक फर्म माइलैब डिस्कवरी सॉल्युशंस के प्रॉजेक्ट पर फरवरी में काम शुरू किया था. उनके साथ टीम में 10 अन्य लोग थे. मीनल प्रेग्नेंट थीं, उनके सामने एक बड़ी चुनौती थी फिर भी वह पीछे नहीं हटीं. प्रॉजेक्ट पूरा होने पर टेस्टिंग किट नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरॉलजी ( NIV ) को 18 मार्च को सौंप दिया गया और उसके अगले दिन ही मिनल ने बेटी को जन्म दिया.