गवाही से बचना पड़ा भारी: मुजफ्फरपुर में दो रिटायर्ड दरोगाओं की गिरफ्तारी के आदेश, जानिए पूरा मामला BIHAR NEWS : तालाब बना काल : खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत… बिहार के इस जिले से आई दिल दहला देने वाली खबर OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे
01-Feb-2024 03:23 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में बदले सियासी समीकरणों के बाद एनडीए के हिस्सा बन चुके जदयू ने गुरुवार को अंतरिम बजट पर अहम प्रतिक्रिया दी। अंतरिम बजट पर जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ़ ललन सिंह ने कहा है कि - अंतरिम बजट मिलाजुला कर ठीक है। ललन सिंह ने कहा कि यह एक अंतरिम बजट है और यह पिछले पांच वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में सरकार द्वारा किए गए कार्यों को दर्शाता है। यह उनके लक्ष्यों के बारे में भी बात करता है कि आने वाले वर्ष में किस दिशा में काम होगा।
ललन ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक के किए गए कार्यों को इसमें दर्शाया गया है। महिला सशक्तिकरण, समाजिक उत्थान, सामाजिक न्याय, युवाओं, देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए जो किया गया उसे बताया गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट मिलाजुला कर ठीक है। इन्होने जो काम किया है उसे बजट में रखा है। अब अपने किए कामों को बताते हुए यह भी कहा है कि आगे आने वाले समय में सरकार बनने पर क्या करने वाले हैं उसे रखा है। इससे आप कह सकते हैं कि यह बजट मिलाजुला कर ठीक है।
मालूम हो कि, इससे पहले राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि - ‘राहुल गांधी जी, आपने कहा है कि आपके दबाव में बिहार में जाति आधारित गणना करवाई गई। इतना बड़ा असत्य हो ही नहीं सकता। शायद आपको पता नहीं है कि नीतीश कुमार जी, कभी किसी के दबाव में काम नहीं करते हैं। जाति आधारित गणना, नीतीश कुमार जी का निश्चय था और यह मुद्दा नीतीश कुमार जी ने स्वर्गीय वी. पी. सिंह जी के प्रधानमंत्रित्व काल में भी उठाया था, जब आपका राजनीतिक उदय भी नहीं हुआ था।
आपकी तो हालत यह है कि बेंगलुरु और मुंबई की बैठक में जब जनता दल (यूनाइटेड) की तरफ से प्रस्ताव पास करने को कहा गया, तब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी ने इसका विरोध किया और आपने मौन रहकर उनका समर्थन किया। देश की राजनीति में कुछ पाने के लिए असत्य कथन का सहारा मत लीजिए। यही कारण है कि आपकी कांग्रेस पार्टी दिनों-दिन सिकुड़ती जा रही है। अगर असत्य का सहारा लीजिएगा तो प्रधानमंत्री बनने का आपका सपना कभी पूरा नहीं हो पाएगा। एक बात और, आप ‘पप्पू’ हैं, ‘पप्पू’ ही रहेंगे और अपनी ‘चुटकुलेबाजी’ से देश का ‘मनोरंजन’ करते रहेंगे।‘
उधर, अंतरिम बजट को लेकर भी ललन सिंह ने मोदी सरकार की सराहना की है। इसके साथ ही इसे मिलाजुलाकर ठीक बताते हुए पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने किस दिशा में काम किया है उसे भी बताया है। दरअसल, ललन सिंह को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार अफवाहों और अटकलों का दौर जारी ह। वे एक ओर कांग्रेस को निशाने पर भी ले रहे हैं तो दूसरी ओर बजट के दौरान अब इसकी सराहना भी कर रहे हैं।