अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
19-Nov-2020 04:11 PM
PATNA : बिहार सरकार के नव नियुक्त शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी के इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारे में हलचल बढ़ गई है. मेवालाल चौधरी ने आज ही पदभार ग्रहण किया था. जिसके बाद आज अचानक मेवालाल ने इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे के बाद जेडीयू प्रवक्ता अजय आलोक और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने ट्वीट कर मामले पर सफाई दी है साथ ही लालू परिवार पर निशाना साधा है.
अजय आलोक ने ट्वीट किया है- हमारे शिक्षा मंत्री ने तो इस्तीफ़ा दे दिया , शुचिता के उच्च मापदंड का पालन हमने किया लेकिन क्या अब तेजस्वी यादव भी अनुसरण करेंगे इस्तीफ़ा देंगे ?? राबड़ी जी पे भी आरोप हैं , इस्तीफ़ा दे दे.
हमारे शिक्षा मंत्री ने तो इस्तीफ़ा दे दिया , शुचिता के उच्च मापदंड का पालन हमने किया लेकिन क्या अब @yadavtejashwi भी अनुसरण करेंगे ? इस्तीफ़ा देंगे ?? राबड़ी जी पे भी आरोप हैं , इस्तीफ़ा दे दे
— Dr Ajay Alok (@alok_ajay) November 19, 2020
वहीं पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने लालू परिवार पर जोरदार हमला बोलते हुए लिखा है- पता नहीं कैदी नंबर 3351 की आत्मा कचोटती है या नहीं.खुद तो 420 में सजायाफ्ता हैं ही पुत्र भी 420 का आरोपी है. उसपर तुर्रा यह कि विधायक दल का नेता बना बैठा है. इन्हें तो माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से सीख लेकर अविलंब दागी पुत्र को विधायक दल के नेता पद से पदच्युत करना चाहिए.
पता नहीं कैदी नंबर 3351 की आत्मा कचोटती है या नहीं
— Neeraj kumar (@neerajkumarmlc) November 19, 2020
खुद तो 420 में सजायाफ्ता हैं ही
पुत्र भी 420 का आरोपी है
उसपर तुर्रा यह कि विधायक दल का नेता बना बैठा है
इन्हें तो माननीय मुख्यमंत्री @NitishKumar जी से सीख लेकर
अविलंब दागी पुत्र को विधायक दल के नेता पद से पदच्युत करना चाहिए।
आपको बता दें कि मेवालाल चौधरी पर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति रहते नौकरी में भारी घोटाला करने का आरोप है. उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है. देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद ने बिहार का राज्यपाल रहते मेवालाल चौधरी के खिलाफ जांच करायी थी और उन पर लगे आरोपों को सच पाया था. ये जांच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर हुई थी. मेवालाल चौधरी पर सबौर कृषि विश्वविद्यालय के भवन निर्माण में भी घोटाले का आरोप है.