Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप
04-Nov-2024 10:42 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक रोचक खबर निकल कर सामने आई है। दरअसल, यहां पुलिस की कार्यशैली की जांच के लिए एसएसपी राकेश कुमार देर रात फरियादी बनकर थाने पर पहुंच गए। शहर में गश्त और थाना के ओडी ड्यूटी का रात में हाल जानने के लिए एसएसपी रात में सादे लिबास में थानों का निरीक्षण करने निकले।
इतना ही नहीं इन्होंने बॉडीगार्ड को थाना के बाहर ही छोड़कर फरियादी बनकर कई थानों में घुसे। ओडी अधिकारी से बातचीत की। दो थाने में ओडी अधिकारी ने उन्हें नहीं पहचाना। थाने में ऑन ड्यूटी पुलिस अधिकारी किसी फरियादी से किस लहजे में बात करते हैं, आमजन से उनका व्यवहार कैसा है, इसे परखा। एसएसपी रात करीब डेढ़ बजे वह ब्रह्मपुरा थाने में पहुंचे। ओडी अधिकारी पहले तो नहीं पहचाना, लेकिन जब पहचाना तो सैल्यूट मारा।
जानकारी के मुताबिक एसएसपी शहर के सभी थानों पर रात 12 बजे के बाद बारी-बारी से पहुंचे। ओडी ड्यूटी के अलावा गश्त का हाल देखने के बाद महिला हेल्प डेस्क रात में कितना सजग है, इसकी स्थिति भी देखी। थानों का हर पहलुओं से निरीक्षण किया। इसमें कई जगहों पर कोताही और लापरवाही सामने आई।रात में एसएसपी जब निकले तो कई जगहों पर गश्ती दल लापरवाह हालत में कोने में दुबके हुए मिले। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब हो कि बिहार पुलिस मुख्यालय से ही निर्देश जारी किया गया है कि रात में हर सीनियर अधिकारी गश्त और थाने का हाल जानने निकलें। मुख्यालय के निर्देश पर एसएसपी सादे लिबास में निकल रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि लापरवाही को लेकर संबंधित थानेदार और ऑन ड्यूटी पुलिस अधिकारी से जवाब-तलब किया जाएगा। सभी अधिकारियों की आमजनों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तत्परता के साथ काम करना है।