CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म”
15-Oct-2022 02:30 PM
PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव कटिहार के अल करीम यूनिवर्सिटी सह मेडिकल कॉलेज के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजधानी पटना समेत अन्य शहरों में फ़ैल रहे डेंगू पर चिंता जताई है। तेजस्वी ने ये भी कहा कि डेंगू के केस को कम करने की हर संभव कोशिश की जा रही है। वहीं, जांच किट की कमी को लेकर तेजस्वी ने कहा कि इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है।
आपको बता दें, तेजस्वी यादव कटिहार के अल करीम यूनिवर्सिटी सह मेडिकल कॉलेज के दीक्षांत समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। डिप्टी सीएम ने मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक ब्लड बैंक और हृदय रोग से जुड़ी केथ लेब का भी उद्घाटन किया। कटिहार के मेडिकल कॉलेज को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि बिहार और खास कर सीमांचल के इस इलाके के लिए गरीब मरीजों के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज एक वरदान है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि नगर आयुक्त को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग कर साफ़-सफाई के निर्देश दिए गए हैं। ज्यादा डेंगू के केस आने वाले जगहों को रेड अलर्ट एरिया में तब्दील करने की बात कही गई है। साथ ही लोगों को डेंगू के प्रति अवेयर भी किया जा रहा है।