ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / अयोध्या मामले पर मायावती का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान...

अयोध्या मामले पर मायावती का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान होना चाहिए

07-Nov-2019 12:48 PM

LUCKNOW : अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के पहले बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का बड़ा बयान सामने आया है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला अयोध्या मामले पर चाहे जो भी हो उसका सम्मान होना चाहिए। मायावती ने कहा है कि शीर्ष अदालत के फैसले को नहीं मानने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है। 

मायावती ने कहा है कि केंद्र और राज्य सरकारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद लोगों के जानमाल को कोई खतरा नहीं हो। मायावती ने सरकार से सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। 


मायावती ने कहा है कि अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने को है इसे लेकर जनमानस में बेचैनी और कई तरह की आशंकाएं हैं। मायावती ने कहा है कि ऐसी स्थिति में सभी को कोर्ट के फैसले का हर हाल में सम्मान करना चाहिए।