RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
07-Mar-2024 02:54 PM
By First Bihar
DESK: पति ने पत्नी को जब अपना कपड़ा धोने के लिए दिया तो वो गुस्सा गई। कहने लगी कि कपड़ा धोने के लिए मायके से ससुराल तुम्हारे यहां नहीं आई हूं। कपड़ा धोने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद पत्नी कमरे में चली गयी।
उधर पत्नी की बात पति को ऐसा चुभा कि वो आगबबूला हो गया और गुस्से में आकर उसने बड़ा कदम उठा लिया। घर में टेबल पर सामने रखे कैंची को उसने पत्नी के गले में घोंप दिया और हत्या कर दी। घटना छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित खरोरा थाना इलाका के केसला शांति नगर की है। जहां मामूली विवाद में एक पति ने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी।
बताया जाता है कि आए दिन दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा होता रहता था लेकिन इस बार कपड़ा धोने को लेकर विवाद ऐसा हुआ कि एक को जान गंवानी पड़ गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया। आरोपी पति ने अपना गुनाह भी स्वीकार लिया है। पुलिस को उसने बताया कि उसने ही पत्नी की हत्या की है।
आरोपी महिला के पति की पहचान याज्ञबल के रूप में हुई है। जो खरोरा थाना इलाका के केसला शांति नगर का रहने वाला है। पहली पत्नी की मौत 2019 में हुई थी। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने 2020 में दूसरी शादी तीजन बाई से की थी। तीजन बाई घर में सिलाई कढ़ाई का काम करती थी जबकि पति याज्ञबल कुक है। पत्नी की हत्या के जुर्म में उसे जेल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।