ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / news / मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन जिलों में आंधी तूफान के साथ...

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन जिलों में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश

06-May-2024 08:44 PM

By First Bihar

PATNA: भीषण गर्मी के बीच पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर और सीतामढ़ी जिले में तेज आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन घंटे के लिए यह अलर्ट जारी किया है। 


बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर व सीतामढ़ी जिला में अगले तीन घंटे के भीतर तेज आंधी तूफान के साथ बारिश, ओलावृष्टि व वज्रपात गिरने की चेतावनी जारी की गयी है। मौसम विभाग ने इन चार जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। 


मौसम विभाग की माने तो पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, 30-40 किलोमीटर तक हवा की गति के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है। 


मौसम विभाग ने इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह किया है कि वे सतर्क और सावधान रहें। यदि आप खुले में हो तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। वही किसान अपने खेतों में ना जाए एवं मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।