ब्रेकिंग न्यूज़

मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप Bihar news : गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत से नशे में बेसुध हालत में मिला; शराब पीने से मौत की आशंका

Home / news / बिहार में गर्मी से मिलेगी राहत! : मौसम विभाग ने 34 जिलों में...

बिहार में गर्मी से मिलेगी राहत! : मौसम विभाग ने 34 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया, जानिए.. अपने जिले का हाल

21-May-2024 06:59 AM

By First Bihar

PATNA : आज से अगले पांच दिनों तक बिहार के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने जा रही है। मौसम विभाग ने राज्य के 34 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर तक की बारिश हो सकती है। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना है।


बारिश के दौरान तेज आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अलर्ट का असर राजधानी पटना में सुबह से ही देखने को मिल रहा है। आसमान में बादल छाए हैं और ठंडी हवा से लोगों ने राहत महसूस की है। कुल मिलाकर राजधानी पटना का मौसम सुहाना हो गया है। राज्य के अन्य जिलों में भी मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।


उत्तर और दक्षिण बिहार के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पटना के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को भी राज्य के 16 जिलों में झमाझम या हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई है। जिससे पूरे राज्य में मौसम ने करवट ले ली है और आगामी 26 मई तक बिहार के लोगों को राहत मिलने वाली है।


मौसम विभाग ने जिन जिलोंं के लिए बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है उनमें, पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, भागलपुर, नवादा सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, लखीसराय, जमुई, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, शेखपुरा, बांका समेत अन्य जिले शामिल हैं।