जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
03-May-2021 01:09 PM
DESK: मौसम विज्ञान केंद्र ने रोहतास, औरंगाबाद और भभुआ के कुछ भागों में सोमवार की दोपहर अगले कुछ घंटे के अंदर वज्रपात और मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। गांव-खलिहान और खुले रास्तों में रहने वाले लोगों को इसे लेकर सावधानी बरतनी होगी। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार इस अवधि में तेज गरज के साथ बारिश भी हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने वर्तमान रेडार और अन्य प्रेक्षण के अनुसार यह अलर्ट जारी किया गया है। इसके मुताबिक एक से दो घंटे के अंदर इस इलाके में मौसम में परिवर्तन देखा जा सकेगा। इसका असर बगल के जिलों में भी दिख सकता है।