ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बेतिया में आग का तांडव... रातोंरात दर्जनों घर राख, मवेशी भी जिंदा जले; गांव में मची चीख-पुकार बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध BIHAR NEWS : मौत बनकर दौड़ी दूध वैन! बाइक सवार को रौंदा, 2 मासूमों को कुचलते हुए घर में घुसी गाड़ी बिहार में 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत: फंदे से लटका मिला शव, एक साल पहले हुई थी प्रेम विवाह फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज बिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज बिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज Chardham Yatra 2026 : चारधाम जाने वालों के लिए बड़ा झटका! ये 2 चीजें ले गए तो एंट्री नहीं, गैर सनातनियों को लेकर भी बड़ा फैसला

Home / news / मौसम विभाग का अलर्ट: दुर्गा पूजा के दौरान बारिश की संभावना

मौसम विभाग का अलर्ट: दुर्गा पूजा के दौरान बारिश की संभावना

01-Oct-2022 06:27 PM

PATNA: कोरोना के कारण दो साल लोग दुर्गा पूजा धूमधाम के साथ नहीं मना पाए लेकिन इस बार दूर्गा पूजा पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इसे लेकर लोगों का उत्साह चरम पर है। लेकिन इस बार मौसम खराब रहने की भी संभावना जतायी जा रही है। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 से 48 घंटों तक हल्की बारिश होने की संभावना है।


मौसम विभाग ने बिहार के 14 जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। राजधानी पटना के साथ-साथ नालंदा, नवादा, बेगूसराय, गया, जहानाबाद, अरवल, शेखपुरा, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, बक्सर,लखीसराय और औरंगाबाद में बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। बारिश होने से कही ना कही इस बार भी दशहरा का त्योहार फीका पड़ सकता है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना जतायी है।


मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी में अभी कम दबाव का केंद्र बना हुआ है। वहां से इसके उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ने की संभावना है जिसके कारण बिहार के कुछ जिलों में 3 से 5 अक्टूबर के बीच हल्की बारिश होने की संभावना जतायी जा रही है। ऐसे में इन 14 जिलों में दुर्गा पूजा के दौरान बारिश होने की संभावना बनी हुई है।