petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर
27-Dec-2023 05:10 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: मैट्रिक का एडमिट कार्ड नहीं मिलने से गुस्साएं बिहार के सरकारी स्कूल के छात्रों ने जमकर बवाल काटा। स्कूल के शिक्षकों की छात्रों ने पिटाई कर दी। पिटाई के बाद सभी शिक्षकों को एक कमरे में बंद कर दिया। छात्र इतने आक्रोशित थे कि महिला शिक्षिका को नहीं छोड़ा। उनकी भी छात्रों ने पिटाई कर दी।
स्कूल में हंगामा कर रहे छात्रों का कहना था कि स्कूल के प्रधानाचार्य 15 दिन से नहीं आ रहे हैं। स्कूल के करीब 300 बच्चों को अभी तक मैट्रिक का एडमिट कार्ड नहीं मिला है। पिछले साल भी 150 छात्रों का एडमिट कार्ड नहीं आया था। छात्रों को यह लग रहा है कि इस साल उन्हें भी एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा। इसी बात से गुस्साएं छात्र-छात्राओं ने आज स्कूल में जमकर हंगामा मचाया और शिक्षकों की पिटाई कर दी। बच्चों के आक्रोश को देखते हुए प्रभारी प्राचार्य किसी तरह वहां से निकल गये।
शिक्षकों का कहना था कि उनका काम बच्चों को पढ़ाना है वे सिर्फ पढ़ाई से मतलब रखते हैं। एडमिट कार्ड स्कूल में यदि नहीं आया तो इसमें हमारी क्या गलती है लेकिन बच्चे यह बात सुनने को तैयार नहीं हैं। मामला भागलपुर के गोराडीह स्थित गांधी इंटर स्कूल का है जहां आज छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा मचाया।
मैट्रिक का एडमिट कार्ड अभी तक नहीं मिलने से गुस्साएं छात्र-छात्राओं ने शिक्षक की पिटाई कर दी और उन्हें स्कूल के एक कमरे में बंद कर दिया। शिक्षकों ने इसकी सूचना प्राचार्य को दी है। वही प्रभारी प्राचार्य मौका पाकर किसी तरह वहां से निकले और अपनी जान बचायी। शिक्षकों ने इसकी जानकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी है। अब देखना यह होगा कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इस पूरे मामले पर क्या एक्शन लेती है।