ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / मैट्रिक परीक्षा में गर्लफ्रेंड को लेकर भाग गया परीक्षार्थी, दोस्त से झूठ बोला-...

मैट्रिक परीक्षा में गर्लफ्रेंड को लेकर भाग गया परीक्षार्थी, दोस्त से झूठ बोला- 'एग्जाम दे दो, मां की मौत हो गई है'

22-Feb-2020 08:43 PM

ARWAL : बिहार में मैट्रिक की परीक्षा हो रही है. इस परीक्षा से जुड़ी हुई एक ऐसी खबर सामने आई  है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में पकड़े गए मुन्ना भाई ने एक ऐसा खुलासा किया कि पुलिसवाले भी उसका मुंह देखते रह गए. दरअसल मैट्रिक का एक परीक्षार्थी अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया और दोस्त से बोला कि 'मेरे बदले तुम एग्जाम दे दो.'


घटना अरवल जिले की है. जहां फतेहपुर संडा कॉलेज स्थित मैट्रिक परीक्षा केंद्र से पकड़े गए एक मुन्नाभाई ने पुलिस के सामने ऐसी कहानी सुनाई कि पुलिसवाले भी हैरान रह गए.  मुन्नाभाई ने यह बताया कि एक दोस्त ने उसे यह बताया कि उसकी मां की मौत हो गई है. यदि तुम मेरी जगह उस परीक्षा में बैठ जाओ तो मेरा भविष्य बर्बाद होने से बच जायेगा. इस मामले में लोग तब और हैरान हो गए जब उसने यह बताया कि उसकी मां की मौत नहीं हुई है. दरअसल वह एक नाबालिग लड़की को लेकर भाग गया है. भाग जाने के कारण ही उसकी परीक्षा छूट रही थी. इसलिए उसे एग्जाम में बैठने के लिए कहा गया है.


इस परीक्षा केंद्र से गिरफ्तार यह मुन्नाभाई परासी थाना क्षेत्र के मीर्जा बिगहा निवासी सोनू कुमार है. उसने बताया कि वह अपने साथी फखरपुर निवासी सुधीर कुमार की जगह परीक्षा दे रहा था. उसी ने फोन कर कहा था कि मेरी मां की मौत हो गई है. अपनी गलती को छुपाने और इस प्रकार अपनी जगह साथी को परीक्षा में बैठाने की उसकी नौटंकी से सभी लोग हैरान हैं. हालांकि पुलिस द्वारा सोनू के साथ ही सुधीर के खिलाफ भी परीक्षा अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.